Breaking News

बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता- कांग्रेस

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद पहली बार पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी एवं लोकसभा के प्रत्याशियों की बैठक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को मिली प्रचंड जीत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों का आभार प्रकट किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने इस जीत को यूपी की महान जनता एवं इंडिया गठबंधन दलों के सभी कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि हमें इस जीत को पहला कदम मानते हुए आगे की तैयारियाँ जारी रखनी हैं एवं बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करना है। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय द्वारा उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन को मिली जीत के लिए कांग्रेस पार्टी एवं गठबंधन दलों के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *