Breaking News

भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला से भाजपा के सांसद रतन लाल कटारिया का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कटारिया के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की।
कटारिया पिछले महीने से यहां पीजीआईएमईआर में भर्ती थे। उनके एक सहयोगी ने एक न्यूज़ एजेंसी को बताया कि उनका तडक़े करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया। कटारिया अपने परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कटारिया के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की।
खट्टर ने ट्वीट किया, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दु:खी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ओम शांति।

Check Also

जल्लीकटï्टू पर सुप्रीम मुहर, शीर्ष अदालत का रोक से इंकार

Getting your Trinity Audio player ready... नई दिल्ली। तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *