Breaking News

राम मंदिर का जिक्र कर लालू-नीतीश पर बरसे अमित शाह, बोले- ये परिवार की दुकान चलाने वाले लोग

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने बिहार के मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कश्मीर से लेकर राम मंदिर तक का जिक्र किया। उन्होंने नीतीश कुमार को ‘पलटूराम’ तक करार दे दिया।
अमित शाह ने संबोधन के दौरान अयोध्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये लालू, नीतीश और कांग्रेस रामजन्म भूमि को लटकाते रहे। मोदी जी ने भूमि पूजन किया और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा है। मुजफ्फरपुर वालों आप भी शामिल होइए।
अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने आज देश के 60 करोड़ गरीबों को आगे आने का रास्ता दिया है। लालू जी इंडिया अलाइंस का मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर घोषणा करेंगे? क्या वे अतिपिछड़ा को मौका देंगे। इनलोगों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। पूरा बिहार गैंगस्टर का अड्डा बना हुआ है।
अमित शाह ने कहा कि नीतीश जी शर्म करो। जिस लालू की खिलाफत कर राजनीति की और जीत दर्ज की आज उसी के साथ गलबहियां कर रहे हैं। ये परिवार की दुकान चलाने वाले लोग हैं। एक को प्रधानमंत्री तो दूसरे को मुख्यमंत्री बनना है। शाह ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि तेल और पानी एक साथ नहीं रहते। नीतीश जी आगे आगे देखिए लालू जी आपके साथ क्या करते हैं। अब इनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा लेकिन मोदी जी ने नौ साल में आतंकवाद से निपटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारा है या नहीं। धारा 370 हटानी चाहिए या नहीं। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में चंद्रमा पर तिरंगा फहराने का काम किया। महिलाओं को 33 प्रतिशत रक्षण देकर महिला सशक्तिकरण का परिचय दिया।
अमित शाह बोले मुजफ्फरपुर में जनता ने जब भी आशीर्वाद दिया इस पलटू राम ने जनादेश का अपमान किया। पलटू राम ने प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार की जनता को धोखा दिया है। अमित शाह ने भाषण की शुरुआत में कहा कि मैं बिहार की सभी जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। आपने 2014 में जीत दिलाई, 2019 में 39 सीट दिलाई। अबकी बार 2024 में आप बची हुई एक सीट का कसर भी पूरा कर दीजिए। इस बार 40 की 40 सीट हमें दे दीजिए।
अमित शाह ने कहा कि आज ये रैली नहीं रेला दिख रहा है। सबसे पहले मैं बिहार की जनता को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देता हूं। छठ मैया से प्रार्थना करता हूं आने वाले समय में बिहार अपराध से और पलटू राम से मुक्त हो।

 

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *