| Getting your Trinity Audio player ready... |
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में संजय सिंह की तरफ से जमानत याचिका भी डाली गई है। जिसपर आज दिल्ली के राउत एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
बता दें कि 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय सिंह को चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। तो वहीं इस मामले में आम आदमी पार्टी का दावा है कि संजय सिंह को साजिश के तहत आबकारी मामले में गिरफ्तार किया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि दिल्ली आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितताएं बरती गईं। जिसमें लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया। इससे सरकारी खजाने को 144.36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपए का चंदा लेने का आरोप है। ईडी ने सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा के बयान को आधार बनाते अदालत को बताया था कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह भी शामिल हैं। ईडी के मुताबिक आरोपी दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह के कहने पर पार्टी के लिए 32 लाख का चंदा इक_ा किया। जिसका चेक मनीष सिसोदियो को सौंपा। दिनेश अरोड़ा का शराब से जुड़ा एक विवाद भी संजय सिंह ने मनीष सिसोदिया के जरिए सुलझाया था। दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह के जरिए ही अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से मुलाकात की।
Modern Bureaucracy