जाली पासपोर्ट रैकेट मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, 50 जगहों पर छापेमारी

Getting your Trinity Audio player ready...

नयी दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जाली पासपोर्ट बनाए जाने के संबंध में छापेमारी की है। इसके साथ ही फर्जी दस्तावेजों की बदौलत पासपोर्ट जारी करने के आरोप में अबतक सीबीआई कुल 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है।
एफआईआर किए गए कई लोगों में सरकारी अधिकारी भी शामिल है। ये जानकारी सीबीआई अधिकारियों ने साझा की है। उन्होंने बताया कि सीबीआई इस मामले में पश्चिम बंगाल और गंगटोक में 50 स्थानों पर छापे भी मार रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई ने गंगटोक में तैनात एक अधिकारी और एक बिचौलिए को हिरासत में भी लिया है। उन्होंने बताया कि गैर-निवासियों सहित अयोग्य व्यक्तियों को कथित तौर पर रिश्वत लेकर जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी में 16 अधिकारियों सहित 24 व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता, सिलिगुड़ी, गंगटोक और अन्य स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

 

Check Also

मुख्तार गैंग का ढाई लाख के इनामी अनुज की मुठभेड़ मे मौत

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ःउत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *