सनातन धर्म पर टिप्पणी के लिए उदयनिधि स्टालिन व 14 अन्य को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। सनातन धर्म पर टिप्पणी के लिए उदयनिदी स्टालिन, 14 अन्य को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। अपनी टिप्पणियों में उदयनिधि स्टालिन, जो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे हैं। उन्होंने लोगों के बीच विभाजन और भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए ‘सनातन धर्म’ को दोषी ठहराया था और इसके उन्मूलन का आह्वान किया था।
बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि, सनातन धर्म पर अपनी टिप्पणी के बाद विवादों में हैं। उन्होंने इसकी तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की और इसके उन्मूलन की मांग की थी। तमिलनाडु प्रोग्रेसिव राइटर्स एंड आर्टिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक को संबोधित करते हुए उदयनिधि ने कहा कि सनातन समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। युवा मंत्री ने आरोप लगाया कि सनातन ने लोगों को जाति के आधार पर बांटा है। उन्होंने तर्क दिया कि यह तर्क स्वाभाविक रूप से प्रतिगामी है, लोगों को जाति और लिंग के आधार पर विभाजित करता है और मूल रूप से समानता और सामाजिक न्याय का विरोध करता है।

Check Also

मुख्तार गैंग का ढाई लाख के इनामी अनुज की मुठभेड़ मे मौत

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ःउत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *