Breaking News

आबकारी टीम की दबिश में 2 अभियुक्त गिरप्तार

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। आबकारी आयुक्त के आदेश के क्रम में आबकारी विभाग लखनऊ द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान में 2 अभियुक्तों को गिरप्तार किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश सिंह के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा देर रात आबकारी विभाग द्वारा आगरा, लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें थाना गोसाईंगंज के अंतर्गत ग्राम-कबीरपुर, बस्तियां, रामपुर व महुराखुर्द के संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 30 किग्रा0 लहन तथा 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कुल 03 अभियोग पंजीकृत किये गये।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *