Breaking News

योग से करें अपने दिन की शुरूवात, फिर देंखे इसके फायदे- शर्मिला सिंह

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज पायनियर मोंटसरी इंटर कॉलेज की सभी शाखाओं में योग शिविर का आयोजन किया गया, इस अवसर पर काॅलेज की शिक्षिकाओं साहित अन्य स्टाॅफ ने योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम एल्डिको शाखा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ ब्रजेंद्र सिंह, शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती शर्मिला सिंह , समस्त शिक्षक गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। पीटीआई एवं योग शिक्षक श्रीमती ज्योत्सना सचान के दिशा निर्देशन में सभी ने विभिन्न योगासन किए । साथ ही शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व पर भी उन्होंने प्रकाश डाला । विभिन्न आसनों का स्वास्थ्य से संबंध भी बताया गया। प्रबंधक डॉ ब्रजेंद्र सिंह ने सभी को प्रतिदिन नियमित रूप से योगासन करने की सलाह दी। सुबह के समय किया गया योग का यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा तथा सभी ने उत्साह पूर्वक एवं पूर्ण रुचि लेकर इस कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती शर्मिला सिंह ने कहा कि योग की महत्ता केवल योग दिवस पर नहीं पर बल्कि हमें इसको जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। हमें अपने दिन की शुरूवात एक घंटे योग करके शुरू करना चाहिए फिर आप खुद इसके चमत्कार महसूस करेंगें।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *