Breaking News

पीएम मोदी की सुरक्षा में लगे एसपीजी निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का निधन

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बुधवार का दिन कुछ अच्छी खबर लेकर नहीं आया। उनकी सुरक्षा में लगे एसपीजी डायरेक्टर एके सिन्हा का निधन हो गया। अरुण कुमार सिन्हा पिछले कुछ दिनों से लिवर की बीमारी से पीडि़त थे। 61 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया का अलविद कह दिया। उनका निधन 6 सितंबर को सुबह गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में हुआ। बता दें कि अरुण कुमार सिन्हा 1887 बैच के केरल कैडर हैं। वे आईपीएस अधिकारी के तौर पर नियुक्त किए गए थे। हाल में एके सिन्हा को बतौर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के डायरेक्टर के कार्यकाल में एक वर्ष का एक्सटेंशन भी दिया गया था। सिन्हा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी गई थी।
अरुण सिन्हा वर्ष 2016 से ही एसपीजी की कमान बतौर निदेशक संभाल रहे थे। बता दें कि एसपीजी का प्रमुख काम प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा का होता है। एसपीजी का गठन 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निधन के बाद किया गया था। 1988 में एसपीजी एक्ट पारित किया गया। मौजूदा समय में सिन्हा पीएम मोदी की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी देख रहे थे।
इससे पहले अरुण सिन्हा ने कई पदों पर काम किया है। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशेष सेवा के साथ-साथ यातायात की जिम्मेदारी भी संभाली है। इन पदों पर काम करने के बाद एके सिन्हा को केंद्र सरकार की ओर से डेप्युटेशन पर बुलाया गया था। यहां से उन्हें बीएसएफ में भी एक साल काम दिया गया। बता दें कि एके सिन्हा की पढ़ाई झारखंड राज्य से हुई थी। यहां से वे बतौर आईपीएस केरल पुलिस में पदस्थ हुए। यहां उन्होंने डीसीपी से लेकर कमिश्नर, आईजी और इंटेलिजेंस के अलावा एडमिनिस्ट्रेशन में भी उच्च पदों पर काम किया।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *