Breaking News

भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैला रहे कुछ विदेशी मीडिया संस्थान

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुछ विदेशी अखबारों की आलोचना की है। उन्होंने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत को लेकर कुछ भी प्रकाशित करते हुए बहुत पहले ही अपने तटस्थता के दावों को छोड़ दिया है। अनुराग ने कश्मीर में प्रेस की आजादी पर न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख को शरारती और काल्पनिक बताया है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट का मकसद भारत और उसके लोकतांत्रिक संस्थानों और मूल्यों के बारे में प्रोपेगेंडा फैलाना है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, न्यूयॉर्क टाइम्स और कुछ अन्य एक ही मानसिकता वाली विदेशी मीडिया की तरफ से भारत और हमारे लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के बारे में झूठ फैलाया जा रहा है। ऐसा झूठ ज्यादा दिन नहीं चल सकता।
उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी मीडिया पीएम मोदी और भारत के बारे में पिछले लंबे समय से झूठ फैलाने की कोशिश कर रही हैं। भारत में प्रेस की स्वतंत्रता मौलिक अधिकारों की तरह ही पवित्र है। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र और हम लोग बहुत परिपक्व हैं। हमें ऐसे एजेंडे से चलने वाले मीडिया से लोकतंत्र का ग्रामर सीखने की जरूरत नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने कश्मीर में प्रेस की आजादी को लेकर जो झूठ फैलाया है, वो निंदनीय है। भारतीय ऐसी मानसिकता को अपना निर्णायक एजेंडा नहीं चलाने देंगे।
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का भी आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस को अपना मकसद स्पष्ट करना चाहिए। विदेश जाना और अपने देश को बदनाम करना कांग्रेस और राहुल गांधी की संस्कृति है। राहुल गांधी को नफरत फैलाना बंद करना चाहिए।

Check Also

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय एवं क्वैस कार्प लिमिटेड सह उदति फाउण्डेशन के मध्य हुआ एमओयू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः प्रदेश के जॉब सीकर्स को रोजगार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *