Breaking News

जातीय जनगणना की फिर मांग उठाई राहुल ने, कहा मध्य प्रदेश है भ्रष्टïाचार का केंद्र

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जन आक्रोश यात्रा को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार किसानों को उनकी फसलों के लिए सही कीमत नहीं दे रही है। शाजापुर में भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश हिंदूस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है। जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के फंड, मिड डे मील के फंड चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया।
राहुल गांधी ने फिर से जातीय जनगणना की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून आरएसएस वाले लोग बनाते हैं, कानून अफसर बनाते हैं, कानून भाजपा के सांसद और विधायक नहीं बनाते। एक और सच्चाई यह है कि हिंदूस्तान को 90 अफसर चलाते हैं… मैं हिंदूस्तान के सभी ओबीसी से पूछता हूं नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सरकार में आपकी भागीदारी है.. आप बताइए इन 90 अफसरों में ओबीसी कितने हैं? उन्होंने कहा कि जब मैं सवाल पूछता हूं कि देश में कितने दलित, ओबीसी, आदिवासी, जनरल हैं तो इसका जवाब कोई नहीं दे पाता। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि केंद्र में सरकार बनने के बाद हम सबसे पहला काम जातीय जनगणना कराएंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि हमें हिंदूस्तान का एक्स-रे करना है। यह पता लगाना है कि अगर 90 अफसर देश को चला रहे हैं और उसमें ओबीसी की भागीदारी 5 प्रतिशत है तो क्या ओबीसी की आबादी 5 प्रतिशत है?… देश में एक ही मुद्दा है जातिगत जनगणना। ओबीसी कितने हैं और उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए, यही सबसे बड़ा सवाल है। राहुल गांधी ने कहा, छत्तीसगढ़ के किसानों से जाकर पूछो कि उन्हें धान की फसल का कितना पैसा मिलता है। हमने जो वादा किया, उसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहे हैं। उन्होंने जीएसटी लागू किया। हमारी सरकार गरीबों और किसानों के लिए काम करती है।

 

Check Also

दीपावली पर 26 लाख से अधिक दीप होंगे प्रज्ज्वलित

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्र्रेसी न्यूज)ः उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अयोध्या में दीपोत्सव-2025 की तैयारियों में जुटा है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *