Breaking News

जयपुर पहुंचे राहुल गांधी, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर आज यानी शनिवार को जयपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस की राजस्थान इकाई के प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल गांधी की अगवानी की।
गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी फोटो साझा करते हुए लिखा ‘जयपुर हवाई अड्डे पर राहुल गांधी का सहृदय स्वागत किया। आपका आगमन हमेशा ही राजस्थानवासियों को नव उल्लास और ऊर्जा से भर देता है’।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी जयपुर के मानसरोवर इलाके में कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदेश कार्यालय की आधारशिला रखेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मानसरोवर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में करीब 60 हजार कांग्रेस पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इनमें 52000 बूथ अध्यक्ष, 2200 मंडल अध्यक्ष, 400 ब्लॉक अध्यक्ष, 40 जिलाध्यक्ष समेत स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े संबोधित करेंगे। इस सभा के जरिए कांग्रेस के चुनावी अभियान को और तेज करने जा रही है। साथ ही राहुल और खरगे इस सभा में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *