Breaking News

संत गाडगे की जयंती पर, समाजसेवियों ने लिया प्रण, घर-घर पहुंचे शिक्षा का उजियारा

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ/सुल्तानपुर,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः राष्ट्र संत गाडगे जयंती समारोह आज 3 मार्च को तिकोनिया पार्क सुल्तानपुर में धूमधाम से मनाया गया जिसमें,मुख्य अतिथि जय सिंह आईआईएस सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान दिन यादव समाजसेवी ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय सिंह ने समाज को जोड़ने की बात कही और समाज को संत गाडगे के बताएं शिक्षा अभियान को घर-घर पहुंचाने के लिए संकल्प लेने का निर्णय लिया प्रदीप ने पाखंड अंधविश्वास से दूर रहने को कहा डॉ राजकरण ने बताया कि समाज को एकजुट होकर रहना है। वहीं मेवा लाल भास्कर ने समाज में हो रही कुरीतियों को दूर करने पर बोल दिया श्यामलाल निषाद ने समाज में हो रहे दोहरी शिक्षा प्रणाली पर प्रहार किया उन्होंने कहा कि सरकारी और प्राइवेट शिक्षा को सरकार को एक करना चहिए। हरीश धोबी वाला जो कि लखनऊ से चलकर आए थे उन्होंने सरकारी नौकरी प्राप्त लोगों को जरूरतमंद छात्रों को पढ़ने के लिए फीस देना चाहिए।

 

कार्यक्रम में हाई स्कूल इंटर अच्छे नंबरों से पास कई छात्र छात्राओं रुचि सुमन अर्पिता कोमल, पुष्पा महेश, आशुतोष किरण अन्य को लूसेंट किताब देकर सम्मानित किया गया। तो वहीं जरुरतमंद औरतों को साड़ी दी गई पांच जरुरतमंद औरतों को पूर्व प्रबंधक एसबीआई जोखू राम की ओर से गैस सिलेंडर भरने के लिए आर्थिक मदद की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदीप कनौजिया उपनिदेशक कृषि विभाग, कृपा शंकर, विनोद कुमार प्रधान हरीश धोबी वाला, डॉ राजकरण पेरियार सम भोले वर्मा, भारत राम, श्याम लाल निषाद अन्य का स्वागत संगठन के पदाधिकारी राकेश चैधरी सुरेश लाल कमलेश सुभाष चैधरी विजय भास्कर राजेश कन्नौजिया, त्रिवेणी प्रसाद (जिला अध्यक्ष )पन्ने लाल पंकज सचिन अन्य लोगों ने माल्यार्पण एवं बैच लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक संजीव भास्कर ने आए हुए सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश सचिन सुनील राम अचल सुभाष चैधरी सुरेश दिनेश शिवा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *