| Getting your Trinity Audio player ready... |
लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ःउत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया को जमशेदपुर के गोविंदपुर अल्तमस सिटी में हुए एक एनकाउंटर में उत्तर प्रदेश प्रदेश एटीएस की टीम ने मार गिराया है। पिछले कई महीनो से झारखंड के इस जिले में शरण लिए हुए था। जहां किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश पुलिस ने झारखंड एटीएस की टीम के साथ मिलकर यहां ऑपरेशन चलाया। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में अपराधी अनुज कनौजिया को मार गिराया जबकि उसका एक साथी पकड़े जाने की सूचना है। पुलिस को मौके से पुलिस की लूटी हुई दो पिस्टल भी बरामद हुई है। इस ऑपरेशन के दौरान उत्तर प्रदेश एटीएस के डीएसपी पीके शाही भी घायल हो गए जिनके हाथ के नीचे गोली लगी है। अनुज कनौजिया उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर था। जिसपर विभिन्न जिलों में गंभीर धाराओं के तहत कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मऊ जिले में सबसे अधिक 6 मुकदमे शामिल हैं। इसके अलावा गाजीपुर और आजमगढ़ में भी मुकदमे दर्ज होने के साथ गुड़ा एक्ट और गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। कई वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस उनकी तलाश में थी। पुलिस के अनुसार वह मुख्तार अंसारी गैंग के लिए शूटर्स की भर्ती और हत्याओं की साजिश रचने का काम करता था। बीते 28 मार्च को उसकी इनामी राशि को एक लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख कर दिया गया था।
Modern Bureaucracy