| Getting your Trinity Audio player ready... |
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन और बरसाने में इस समय राधा जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, जहाँ देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसी भीड़ में दम घुटने की वजह से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं यह घटना बरसाने में श्रीलाडली जी मंदिर का है।
इसके साथ ही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं लोग राधाष्टमी के मौके पर लाडली जी के दर्शन के लिए पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, इसी भीड़ में प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु राजमणि राधारानी भी अपने परिवार के साथ पहुंची थीं। वह सुबह चार बजे ही राधा रानी के अभिषेक पूजन में शामिल होने के लिए सीढिय़ों से चढ़ रही थीं, इसी दौरान भीड़ का दबाव बढ़ गया और उसमें फंसने की वजह से वह बेहोश हो गई। जब तक उन्हें मदद मिलती, उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आनन फानन में उन्हें सीएचसी ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसी प्रकार सुदामा चौक पर भी भीड़ के दबाव की वजह से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है, वहीं इस बुजुर्ग श्रद्धालु की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जहाँ उनकी पहचान के लिए भी कोशिशें तेज कर दी हैं।
Modern Bureaucracy