Breaking News

पुणे-नासिक हाईवे पर लग्जरी कार ने 17 महिलाओं को रौंदा, पांच की मौत, 12 की हालत गंभीर

Getting your Trinity Audio player ready...

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर सोमवार देर रात एक एसयूवी ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास की यह घटना है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हुई। अज्ञात कार चालक फरार है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात लगभग 11 बजे कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सडक़ पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्ङ्क ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।

Check Also

आरपीएफ के हत्थे चढ़ी दो महिला तस्कर, 11 किलो चरस बरामद

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चन्द्रमोहन मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *