| Getting your Trinity Audio player ready... |
नई दिल्ली। हरियाणा के नूंह शोभा यात्रा के दौरान 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद लगातार गिरफ्तारी का दौर जारी है। ब्रज मंडल हिंसा मामले में अब तक 61 (49 हिंसा और 12 सोशल मीडिया)एफआईआर दर्ज हो चुकी है वहीं 292 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने को लेकर 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है और 1 की गिरफ्तारी। लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण है, इस बीच हिंदू संगठनों ने शोभा यात्रा की नई तैयारी कर रहे हैं।
दरअसल हिंदू संगठन एक बार फिर हरियाणा के नूंह में शोभा यात्रा निकालने की योजना बना रहे हैं। जिसको लेकर हिंदू संगठनों ने लोगों से अपील की है कि वे काफी तादाद में 28 तारीख को नूंह पहुंचे और शोभा यात्रा में शामिल हों।
हिंदू संगठन की तरफ से शोभा यात्रा निकाले जाने के ऐलान पर जामिया के छात्र संगठनों ने ऐतराज जताया है और इसे रोकने की मांग की है। आईसा, एनएसयूआई समेत कई छात्र संगठन जामिया से हिंदू संगठन की शोभा यात्रा को रोकने और मोनू मानेसर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हरियाणा भवन तक एक मार्च निकाल रहे हैं। इसके अलावा उनकी मांग यह भी है कि बुलडोजर के जरिए जिन लोगों के मकान तोड़े गए हैं, उनके मकान वापस बनाए जाएं और जिन निर्दोष लोगों के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज की गई है, उसे वापस लिया जाए।
हालांकि 28 अगस्त को नूंह में शोभा यात्रा निकालने वाले प्रस्ताव को पुलिस प्रसाशन ने खारिज कर दिया है। पुलिस ने कोई अनुमति नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक त्र20 बैठक और तनावपूर्ण सभी हालात को देखते हुए पुलिस ने शोभा यात्रा की अनुमति नहीं दी है। सोहना के एक नामी होटल में सितंबर के पहले हफ्ते में होने वाली त्र20 सम्मेलन की अहम मीटिंग को लेकर सुरक्षा इंतजामों और इलाके में अभी भी हालात तनावपूर्ण हैं। हालात को देखते हुए ही यात्रा निकालने की हिंदू संगठनों की मांग को खारिज कर दिया गया है।
Modern Bureaucracy