Breaking News

जी20 समिट के रात्रिभोज के लिए नीतीश और अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं को निमंत्रण

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी20 समिट में शामिल होने वाले सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में एक रात्रिभोज का आयोजन करने जा रही हैं। जिसमें नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल समेत तमाम दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर को 18वां जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। विदेशी मेहमानों के भारत आने का सिलसिला जारी है। इस बीच राष्?ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार, 9 सितंबर की रात को जी20 समिट में शामिल होने वाले सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में एक रात्रिभोज का आयोजन करने जा रही हैं। खबरों की मानें तो पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भी इस भोज के लिए निमंत्रण भेजा गया है। जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित किया गया है। बता दें, दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला 18वां जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन, भारत द्वारा आयोजित अब तक के सबसे हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों में से एक है। जी20 समिट के वेलकम डिनर के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया है। सूत्रों की मानें तो उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और 9 सितंबर के रात्रिभोज में शामिल होंगे।
तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज में वह स्वास्थ्य संबंधी कारणों से शामिल नहीं होंगे। जनता दल (सेक्युलर) सुप्रीमो ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को इस बारे में पहले ही बता दिया है।

Check Also

दीपावली पर 26 लाख से अधिक दीप होंगे प्रज्ज्वलित

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्र्रेसी न्यूज)ः उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अयोध्या में दीपोत्सव-2025 की तैयारियों में जुटा है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *