| Getting your Trinity Audio player ready... |
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की टीम ने यहां एक उप निरीक्षक (दरोगा) को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गंज थाने के थाना पाखर चौकी प्रभारी (उप निरीक्षक) सुधीर कुमार को एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।
अधिकारी के अनुसार दरोगा एक पीडि़त से उस मामले में रिश्वत की मांग रहे थे, जिसकी वह विवेचना कर रहे थे। पीडि़त अकरम ने इसकी शिकायत पुलिस की मुरादाबाद एसीओ टीम से की थी और तय कार्यक्रम के मुताबिक जब वह एसआई को रिश्वत देने पहुंचा तो टीम ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया।
एसीओ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मोहम्मद फैजल सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पुलिस कर्मी द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि उप निरीक्षक सुधीर कुमार जब मंगलवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे, तभी रंगे हाथ पकड़े गये। इस मामले में एसीओ की ओर से सुधीर कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
Modern Bureaucracy