Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय के कार्यो को माननीयों ने सराहा

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। लखनऊ विश्वविद्यालय के मंथन कक्ष में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित विधान परिषद सदस्य एवं विधान सभा सदस्यों की विश्वविद्यालय सभा की बैठक सम्पन्न हुई।  इस बैठक में पवन कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषदय आशीष कुमार सिंह , सदस्य विधान सभा रविदास मेहरोत्रा, सदस्य विधान सभा श्रीमती अदिति सिंह, सदस्य विधान सभा योगेश शुक्ला, सदस्य विधान सभा बंबा लाल, सदस्य विधान सभा उपस्थित थे।

कुलपति ने सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया एवं विश्वविद्यालय की उपलब्धियों NAAC A++ ग्रेड प्राप्त होना, विभिन्न अन्य संस्थाओं जैसे NIRF, टाइम्स हायर एजुकेशन में भी स्थान प्राप्त करना, विश्वविद्यालय का अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के मध्य प्रसिद्ध होना और उन छात्रों का उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक संख्या में लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना एवं अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ ऐकडेमिक साझेदारी को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर उनको अवगत कराया। कुलपति ने प्रशासनिक, प्रवेश और परीक्षा संबंधी कार्यों से भी उनको अवगत कराया। विधान परिषद सदस्य एवं विधान सभा सदस्यों ने लखनऊ विश्वविद्यालय के उत्थान पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं कुलपति को इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सहयोग के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों का सहयोग लेते हुए विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहिए। इस बैठक में डीन स्टूडेंट्स वेल्फेयर प्रो संगीता साहू, कुलसचिव डा विनोद कुमार सिंह, वित्त अधिकारी हिमानी चौधरी, परीक्षा नियंत्रक विद्या नन्द त्रिपाठी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

मिशन मोड में बैंक कराएं लाभार्थियों की समस्याओं का निस्तारण: निदेशक सूडा

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों व स्वयं सहायता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *