Breaking News

आकांक्षा दुबे केस: हाईकोर्ट में सुनवाई आज, समर सिंह की जमानत पर फैसला

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे केस में जेल में बंद सिंगर समर सिंह की जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले जिला अदालत ने समर सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
आपको बता दें कि 26 मार्च को आकांक्षा दुबे की मौत के मामले को पांच महीने से ज्यादा का समय हो गया है। एक्ट्रेस की मां मधु दुबे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने समर सिंह और उसके मित्र संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। हालांकि संजय सिंह जमानत पर बाहर है, जबकि समर अभी भी जेल में कैद है।
बताते चलें कि एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। वह फांसी के फंदे से लटकी मिली थीं। आकांक्षा भदोही जिला स्थित चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी के एक होटल में ठहरी हुईं थीं।
इसके बाद एक्ट्रेस की मां ने वाराणसी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया कि समर और संजय ने तीन साल तक उनकी बेटी का उत्पीडऩ किया।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *