| Getting your Trinity Audio player ready... |
लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार हर तबके के लोगों के जीवन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सभी ओर विकास और गरीब कल्याण के कार्य संचालित होते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र के अनुरूप कार्य किया, तो सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 08 वर्षों में विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय भी देखने को मिला है। यह 08 वर्ष उत्तर प्रदेश के इतिहास के उत्कर्ष के 08 वर्ष हैं। प्रदेश वही है, तंत्र भी वही है, केवल सरकार के बदलाव से अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जनपद आगरा के राजकीय इण्टर कॉलेज मैदान में आयोजित विकास उत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जनपद आगरा के विकास के लिए कुल 635.22 करोड़ रुपये की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 323.85 करोड़ रुपये की 58 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 311.37 करोड़ रुपये की 70 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत युवाओं को चेक, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं पर आधारित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ज्ञातव्य है कि प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, एम0एस0एम0ई0, मिशन शक्ति, कृषि पुलिस, जल जीवन मिशन, स्मार्ट सिटी सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पोषण पोटली प्रदान की तथा बच्चों का अन्नप्राशन किया। उन्होंने दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए तथा ट्राईसाइकिल को हरी झण्डी दिखायी। मुख्यमंत्री जी ने आगरा के इन्वेस्टर पूरन डाबर तथा वाई0के0 गुप्ता को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी नेतृत्व और मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में आयोजित विकास उत्सव के तहत आज उन्हें जनपद आगरा में भागीदार बनने का अवसर मिला है। आज आगरा के विकास से जुड़ी 635 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी सम्पन्न हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने अपना पहला ही फैसला लघु और सीमान्त किसानांे की कर्ज माफी का लिया था। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ किसानों को दिया गया। वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 02 करोड़ 62 लाख से अधिक किसानों के खातों में अब तक 80 हजार करोड़ रुपये भेजे जा चुके है। 02 लाख 80 हजार करोड़ रुपये गन्ना किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं। धान, गेहूं, दलहन, तिलहन और आलू के न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करके धनराशि किसानों के खातों में दी जा रही है। अब उत्तर प्रदेश का किसान आत्महत्या नहीं करता है, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर उत्तर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार सही कदम उठा रही है, तो किसान स्वयं आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश के विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बने हैं। पहले प्रदेश में युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी। हमने अब तक साढ़े 08 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। हाल ही में 60 हजार से अधिक पुलिस की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हुई है। इसमें 12 हजार से अधिक बेटियां हैं। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरी दी गई है। एम0एस0एम0ई0 के माध्यम से परम्परागत उद्यमों को प्रोत्साहित करने के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पहले की सरकारों में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया की स्थिति थी। हमने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में कार्य किए हैं। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना की शुरुआत भी हमारी सरकार ने की है। नौजवानों को नौकरी मिली है, रोजगार के अवसर खुले हैं और प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में देश के सर्वाधिक एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में है। प्रदेश की इण्टरस्टेट कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। सबसे अधिक शहरों में मेट्रो संचालित करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। सबसे ज्यादा रेलवे का नेटवर्क भी हमारे यहां है। सबसे अच्छे हाई-वे और एयरपोर्ट भी हमारे प्रदेश में है। सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली युवा उत्तर प्रदेश में हैं। आज उत्तर प्रदेश, देश में सर्वाधिक खाद्यान्न पैदा करने वाला राज्य है। प्रदेश सर्वाधिक आलू, गन्ना और एथेनॉल का उत्पादन करने वाला राज्य भी है। उत्तर प्रदेश आज देश में सभी क्षेत्रों में नम्बर एक की प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ा है। उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं है, बल्कि विकास की प्रक्रिया में अग्रणी राज्य है। यह देश की नम्बर दो की अर्थव्यवस्था बन गया है। यदि विकास की यही रफ्तार रही, तो आने वाले समय में इसे एक की अर्थव्यवस्था बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आगरा में लोग पेयजल के लिए तरसते थे। डबल इंजन सरकार ने लोगों को गंगाजल उपलब्ध कराया है। आगरावासियों को मेट्रो रेल की सुविधा उपलब्ध हुई है। अब आगरा मेट्रो सिटी भी हो गई है। एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल का निर्माण अंतिम चरणों में है। पहले की सरकारों ने आगरा में यह सब सुविधायें उपलब्ध नहीं करायी। आज डबल इंजन सरकार हर घर नल योजना के माध्यम से हर घर जल की सुविधा दे रही है। गांव की कनेक्टिविटी को बेहतर किया जा रहा है। श्रद्धेय अटल जी से जुड़े बटेश्वर को वैश्विक पटल पर लाने का काम डबल इंजन सरकार कर रही है।
Modern Bureaucracy