Breaking News

पाकिस्तान की तरफ से फिर से फायरिंग, तीन हफ्ते में तीसरी बार सीजफायर उल्लंघन

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में गुरुवार सुबह पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हुई, जहां एक अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने नयनपुर पोस्ट पर गोलीबारी हुई, जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जवान का नाम लाल फर्न किमा बताया जा रहा है।
यह तीन हफ्ते में तीसरी बार है जब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। वहीं सबसे पहले 17 अक्टूबर को पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई थी, इसमें दो क्चस्स्न जवान घायल हुए थे। दूसरी बार 26 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में क्चस्स्न का एक जवान और एक महिला घायल हो गई।
शोपियां के कथोहलान इलाके में बुधवार देर रात सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट के एक आतंकी को मार गिराया गया। इसके साथ पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है अन्य आतंकियों की तलाश की जा रही है।

 

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *