Breaking News

उत्तराखंड और अंडमान-निकोबार में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुरुवार को एक बार फिर उत्तराखंड से लेकर अंडमान निकोबार तक जमीन कांपने लगी। दरअसल, गुरुवार सुबह एक बार फिर अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा उत्तराखंड में भी आज सुबह धरती कांपी। बुधवार को भी अंडमान निकोबार में भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए थे। गुरुवार को अंडमान-निकोबार में सुबह 4।17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4।3 मापी गई। हालांकि, अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
बता दें कि हाल के दिन में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कल यानी बुधवार 2 अगस्त की सुबह लगभग 5:40 बजे यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया था कि इन भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5।0 थी। इस भूकंप से भी किसी प्रकार के जान या नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उससे पहले बीते शनिवार की रात को भी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल तक 5।8 मापी गई थी।
इसके अलावा गुरुवार को उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2।2 मापी गई। बताया गया कि इस भूकंप का केंद्र नेपाल था।

 

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *