Breaking News

ड्रग्स के मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा गिरफ्तार

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के लिए 28 सितंबर की सुबह बड़ी आफत खड़ी हो गई है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाबी पुलिस ने सुबह हिरासत में लिया है। गुरुवार की सुबह चंडीगढ़ स्थित सुखपाल खैरा के घर पंजाब पुलिस पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ली गई। अपनी गिरफ्तारी की जानकारी खुद कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर दी है। यह भी सामने आया है कि पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी सुबह 6:00 बजे के आसपास हुई है जब जलालाबाद पुलिस उनके चंडीगढ़ स्थित घर पहुंची।
अब तक यह पता चला है कि कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी एक पुराने मामले में हुई है जो की एनडीपीएस से जुड़ा हुआ है। इस मामले में पूछताछ के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में कोर्ट में यह मामला जारी है। माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा भी कर सकती है।
सुखपाल खैरा के बेटे महताब खैरा ने जानकारी दी है कि वर्ष 2015 की एनडीपीएस किस जुड़े एक मामले में उनके पिता की गिरफ्तारी हुई है। वर्तमान में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है इसके बाद भी सुखपाल कह रहे की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। महताब खैरा ने आरोप लगाया कि सरकार ने बदला लेने के कारण उनके पिता को परेशान करने के लिए यह कार्रवाई है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि सुखपाल खैरा पंजाब की हर आवाज को उठाने में सबसे मुखर रहे हैं। अब समय है कि पंजाब की जनता उनके लिए अपनी आवाज उठाई और उनका समर्थन करें।
बता दें कि सुबह छह बजे फिरोजपुर पुलिस मेहताब खैरा के घर पहुंची और 6:30 बजे सुखपाल खैरा को गिरफ्तार कर ले गई। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तार के विरोध में अब खैरा कोर्ट का दरवाजा खटखटा आएंगे और न्याय मांगेंगे। इस संबंध में कांग्रेस नेताओं की कोई प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले भी सुखपाल खैरा के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय ने भी ड्रग्स से जुड़े इस मामले में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था इसके बाद होने की सरकार भी किया गया था। ड्रग्स मामले की दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेट बनाने वालों की सहयोगी होने के दोषी है।

Check Also

खनन विभाग में अग्निकांड का पर्दाफाश करेगी एसटीएफ, पूर्व में भी अग्निकांड की गुत्थी सुलझा चुकी है एसटीएफ

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। खनन निदेशालय में बीते मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *