Breaking News

पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक आशुतोष टंडन का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बीजेपी के वरिष्ठ नेता आशुतोष टंडन का आज निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद आज मेदांता अस्पताल में आशुतोष टंडन ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है।
बता दें कि आशुतोष टंडन लखनऊ के सांसद रहे लालजी टंडन के बेटे थे। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। आशुतोष टंडन वर्तमान में लखनऊ पूर्व सीट से बीजेपी के विधायक थे। इससे पहले वह यूपी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
टंडन के निधन पर सीएम योगी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि ‘पूर्व मंत्री एवं लखनऊ (पूर्व) के विधायक, आशुतोष टंडन ‘गोपालजी’ का निधन अत्यंत दु:खद है। एक जनप्रिय, कर्मठ, जुझारू राजनेता के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें’।
आशुतोष की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से हुई थी। वह साल 2013 में लखनऊ पूर्व सीट पर हुए उप-चुनाव में जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इससे पहले साल 2012 में हुए चुनाव में उन्होने लखनऊ उत्तर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में वह लखनऊ से तीसरी बार विधायक बने थे। उन्हें जुलाई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में कुछ सुधार हुआ था लेकिन फिर तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में फिर से भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया।

Check Also

इको पर्यटन की थीम पर 22 जिलों में लगेंगे साइनेजेज-जयवीर सिंह

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *