Breaking News

मिर्जापुर में यात्रियों से भरी बस पलटी, चार लोगों की मौत

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। मिर्जापुर से एक बस हादसे की खबर सामने आ रही है, जहाँ संतनगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास हालिया जा रही बस पलट गई। वहीं हादसे में चार यात्रियों की मौत और कई के घायल होने की सूचना है, घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
संत नगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास सवारियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस पलट गई, इस हादसे में चार लोगों की मौत की होने की बात बताई जा रही है। इसके साथ ही कई यात्री घायल हो गए हैं, जहाँ सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही है।
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर से शिवराज नाम की बस हलिया के कुशियरा तक जाती है, जहाँ रास्ते में मडि़हान व संतनगर क्षेत्र पड़ता है। वहीं शुक्रवार की सुबह लगभग 50 सवारियों को लेकर बस हलिया जा रही थी। रास्ते में संत नगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, बस के पलटने से यात्री दब गए, मौके पर चीख पुकार मच गई।
इसके साथ ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला, वहीं चार यात्रियों के दबकर मौत की बात बताई जा रही है। वहीं मौके में पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल के लिए भेजा है।

 

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *