Breaking News

मध्य प्रदेश: उमरिया में बड़ा सडक़ हादसा, पेड़ से टकराई कार, पांच लोगों की मौत

Getting your Trinity Audio player ready...

भोपाल। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास सोमवार तडक़े एक कार के पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तडक़े करीब तीन बजे घुनघुटी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 43 पर मझगवा गांव के पास हुआ। सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे और उमरिया से शहडोल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनका वाहन पेड़ से टकरा गया।
उन्होंने बताया कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। चतुर्वेदी ने बताया कि सभी की आयु 30 से 35 वर्ष के बीच थी और उनमें से अधिकतर सरकारी कर्मचारी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच जारी है।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *