| Getting your Trinity Audio player ready... |
लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। पायनियर मोंटेसरी स्कूल की सभी शाखाओं में 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सभी शाखाओं में प्रधानाचर्यायों द्वारा झंडारोहण किया गया और बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया ।
इस क्रम में पायनियर मोंटेसरी इंटर कॉलेज की एल्डिको शाखा में स्वतंत्रता दिवस हर्षल्लास के साथ मनया गया। इस अवसर पर देशभक्ति के गीत गाए गए। इस अवसर पर शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती शर्मिला सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा सभी ने राष्ट्रगान गाया।
विद्यालय के प्रेक्षागृह मे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के बिद्यार्थियो द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति पूर्ण गीत तथा नृत्य ने सभी में देशभक्ति की भावना भर दी,विशेष रूप से नन्हें मुन्नो द्वारा प्रस्तुत किये गये देशभक्ति पूर्ण नृत्य ने समा बांध दिया। वहीं कक्षा 11 की छात्रा तन्वी मिश्रा तथा कक्षा 7 की छात्रा आयुषी सिंह ने ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किये तथा सभी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों का स्मरण कराया। कक्षा 12 के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी को भाव विभोर कर दिया कक्षा 12 के ही छात्रों द्वारा बनाए गए पिरामिड सभी के आकर्षण एवं प्रशंसा का केंद्र बिंदु रहे ।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा सभी को देश की आन, बान और शान की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पण करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा क्योंकि जिस स्वतंत्रता का आज हम आनंद उठा रहे हैं उसका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि अनेकों शहीदों की कुर्बानी के बाद हमने आजादी को पाया है। अतः उसका उपयोग संपूर्ण समर्पण की भावना के साथ करें ।
Modern Bureaucracy