Breaking News

वृंदावन में बड़ा हादसा, मकान का छज्जा गिरने से 5 लोगों की हुई मौत

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। ताजा खबर वृंदावन से है, जहाँ के बांके बिहारी मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार यहां एक मकान का छज्जा गिरने की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है और करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए हैं। बता दें बंदरों के दो गुटों में झगड़ा होने की वजह से छज्जा नीचे गिरा, जिससे ये बड़ी दुर्घटना घट गई।
वहीं घायलों को अलग- अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार वृंदावन के बांके बिहारी और स्नेह बिहारी मंदिर के पास ये हादसा हुआ है। वहीं जैसे ही यह हादसा हुआ, वैसे ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग घबराकर इधर उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार आस-पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे से लोगों को निकाला और घायलों को एडमिट करवाया। वहीं इस हादसे में कई श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं, यह लोग मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे और कुछ दर्शन करके लौट रहे थे।
मौके पर पुलिस बल तैनात है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसके बाबत जानकारी देते हुए मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। आगे उन्होंने बतलाया वृदांवन में बांके बिहारी मंदिर के पास एक छज्जा और दीवार गिरने से एक दुखद हादसा हुआ। वहीं इस हादसे में 5 लोगों की जान गई है। 4 लोग हॉस्पिटल में एडमिट हैं, उनका इलाज चल रहा है। मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद है। जिन लोगों की मौत हुई है और जिनका इलाज चल रहा है, उनके लिए नियमानुसार मुआवजा देखा जाएगा, इसके साथ ही जांच के लिए भी टीमें लगी हुई हैं।

Check Also

मिशन मोड में बैंक कराएं लाभार्थियों की समस्याओं का निस्तारण: निदेशक सूडा

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों व स्वयं सहायता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *