अंकिता सिंह की एकल कला प्रदर्शनी का शुभारंभ

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ/ नई दिल्ली।,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीकानेर हाउस स्थित कलमकार आर्ट गैलरी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित कला साधक अंकिता सिंह की एकल कला प्रदर्शनी ‘अपवर्ग ए सेलिब्रेशन ऑफ इनर बैलेंस’ का आज शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने किया। उन्होंने कला को आंतरिक संतुलन, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभावी माध्यम बताया। वहीं अंकिता सिंह ने बताया कि उनकी कलाकृतियां अवचेतन और पराचेतन से उत्पन्न ऊर्जा की सृजनात्मक अभिव्यक्ति हैं, जो तम-तेज, निराकार-साकार और द्वैत-अद्वैत जैसे तत्वों के संतुलन को दर्शाती हैं। उन्होंने अपनी कला यात्रा में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत कृतियों के माध्यम से आत्म-अन्वेषण, आंतरिक संतुलन और आध्यात्मिक चेतना को प्रभावशाली रूप में उकेरा गया है। दर्शकों ने इसकी संवेदनशीलता और प्रस्तुति की सराहना की। यह प्रदर्शनी कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कार्यक्रम में आईआरएस अधिकारी सुदीप डबास, अनुभाग अधिकारी विचित्र वीर सिंह, मुख्य अभियंता विशाल बंसल और जेडी इंफ्राटेक के चेयरमैन विनय कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं कला-प्रेमी उपस्थित रहे।

 

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *