आश्रय केंद्र में तबीयत बिगड़ने से चार बच्चों की हुई मौत, जांच के आदेश 

Getting your Trinity Audio player ready...
लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। लखनऊ में राजकीय बालगृह निर्वाण आश्रय केंद्र मे चार बच्चों की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। वहीं 35 बच्चे अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं। इनमें से बीस की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इन बच्चों के बीमार होने की वजह फिलहाल खराब खाना और पानी बताया जा रहा है। जैसे ही इन बच्चों ने खराब खाना और पानी पिया अचानक से उन्हें उल्टी होने लगी। जिसके बाद  अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में बच्चों का इलाज शुरू किया गया। जिसमें से चार बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई।  निर्वाण आश्रय केंद्र से जितने भी बच्चों की तबियत ख़राब हुई थी। उन्हें लोकबंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बुधवार देर रात अस्पताल में बच्चों का हाल जानने के लिए डीएम विशाख जी और सीएमओ डॉ एनबी सिंह पहुंचे थे। बच्चों की तबियत जानने के लिए डीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं आज सुबह  डीएम और मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब, प्रमुख सचिव लीना जौहरी भी लोकबंधु अस्पताल पहुंची। मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने भर्ती बच्चों से बात कर उनका हालचाल जाना। बच्चों से बातचीत के बाद आश्रय केंद्र के पानी के जांच के आदेश दिए गए हैं। जितने भी बच्चे बीमार है शुरूआती जांच में उनमें फूड पॉइजनिंग बताई जा रही है। लोकबंधु अस्पताल के सीएमसी डॉ राजीव दीक्षित ने बच्चों में पानी की कमी बताई है। इसके अलावा बच्चों में डायरिया के लक्षण की भी पुष्टि की है। लखनऊ का निर्वाण आश्रय केंद्र पारा इलाके के बुद्धेश्वर में बना है। यह सरकार की मदद से पीपीपी मॉडल पर संचालित होता है। यहां मानसिक कमजोर यानी विमंदित अनाथ और लावारिस बच्चों को रखा जाता है। लोकबंधु अस्पताल के सीएमएस अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि कुल 25 बच्चों को लाया गया था।अभी 16 एडमिट, 7 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। लखनऊ डीएम विशाखा जी ने बताया बीमारी बच्चों की डाक्टरों द्वारा निगरानी की जा रही है। तीन बच्चों का इलाज बलरामपुर अस्पताल और एक बच्चे का केजीएमयू मे इलाज चल रहा है। सात बच्चों को लोकल लेवल पर आब्जर्व वेशन में रखकर काकोरी एमओआईसी द्वारा निगरानी की जा रही है।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *