कुलपति ने दी, राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः लखनऊ विश्वविद्यालय के टैगोर लॉन में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने महात्मा गांधी को याद किया। राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉक्टर तुंगनाथ ने राष्ट्रपिता के विचारों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। समाज कार्य विभाग की डॉक्टर गरिमा सिंह और डॉक्टर अन्विता वर्मा ने गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन…. को गाकर सुनाया और उसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद कुलपति ने सफाई कर्मियो और राष्ट्रीय स्वयंसेवक योजना के छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात की। कुलपित ने लाल बहादुर छात्रावास में स्थित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *