छत्तीसगढ़ की कलिंगा यूनिवर्सिटी में लविवि के विधि संकाय के छात्रों ने बढ़ाया मान

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर स्थित विधि संकाय के पांच वर्षीय एलएलबी आनर्स के तीन छात्रों ने छत्तीसगढ़ की कलिंगा यूनिवर्सिटी की ओर से हुई चतुर्थ नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में रनरअप का स्थान प्राप्त किया। टीम को 15000 रुपए के इनामी राशि से सम्मानित किया गया। इनमें एलएलबी पांच वर्षीय पाठक्रम के तृतीय वर्ष के छात्र आकाश चौधरी, तृतीय वर्ष की छात्रा साक्षी पांडे एवं द्वितीय वर्ष की छात्रा कौश्की शर्मा शामिल हैं। साक्षी पांडे ने बेस्ट स्पीकर का पुरुस्कार भी अपने नाम किया एवं उन्हें 7500 की धनराशि से सम्मानित किया गया। विधि संकाय अधिष्ठाता प्रोफेसर बंशीधर सिंह, पूर्व संकाय अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह, लखनऊ यूनिवर्सिटी मूट कोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष प्रो. डॉ राधेश्याम प्रसाद, डॉ. आलोक यादव एवं विधि संकाय के शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *