कुलपति बनने के बाद प्रो0 पूनम टंडन को मिली एक और अहम जिम्मेदारी

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 पूनम टंडन को एक और नयी जिम्मेदारी से नवाजा गया है, उनको उत्तर प्रदेश के राज्य स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (State Level Quality Assurance Cell-SLQAC) का सदस्य राज्य सरकार द्वारा नामित किया गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा कहा गया है कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये शिक्षण संस्थानों का समयार्न्तगत मूल्यांकन कराया जाना आवश्यक है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिये शिक्षण संस्थानों के सतत् एवं समयान्तर्गत मूल्यॉकन पर विशेष जोर दिया गया है।

प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं समयान्तर्गत मूल्यॉकन सुनिश्चित करने के लिये राज्य स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (State Level Quality Assurance Cell-SLQAC) का गठन किया गया है।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *