Breaking News

केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन जीते

Getting your Trinity Audio player ready...

पुथुपल्ली (केरल)। केरल के पुथुपल्ली में मतगणना प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसमें कांग्रेस को भारी मतों से विजयी घोषित किया गया है। केरल में पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की तरफ से उम्मीदवार चांडी ओमन ने बड़ी जीत हासिल की है। बता दें कि चांडी ओमन 36,454 से अधिक वोटों से जीते हैं। बीते 5 सितंबर को पुथुपल्ली विधानसभा में उपचुनाव हुए थे। पुथुपल्ली विधानसभा में उपचुनाव के लिए कुल 182 बूथों पर वोट डाले गए थे। पुथुपल्ली उपचुनाव पर कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि पुथुपल्ली उपचुनाव में शानदार जीत मोदी और पिनाराई विजयन सरकार के लिए एक स्पष्ट संदेश है। बीजेपी और सीपीएम दोनों को पुथुपल्ली के लोगों ने उखाड़ फेंका है… केरल में किसी भी उपचुनाव में इतना भारी अंतर नहीं मिला है। संदेश बहुत स्पष्ट है…
पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना हो रही है। पुथुपल्ली के लिए मतदान मंगलवार, 5 सितंबर को हुआ था। मतगणना प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के कारण पुथुपल्ली में उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। पुथुपल्ली में मेन मुकाबला कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) के बीच है। कांग्रेस ने ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को मैदान में उतारा है, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी ष्टक्कढ्ढ (रू) ने इस निर्वाचन क्षेत्र से जैक सी. थॉमस को मैदान में उतारा है। कांग्रेस नेता ओमन चांडी ने केरल के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्होंने 1970 से 2023 तक राज्य में विधान सभा के सदस्य (रूरु्र) के रूप में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं। इनमें से 98 सीटें सत्तारूढ़ सरकार और उसके गठबंधन दलों की हैं। जबकि विपक्ष के पास 40 सीटें हैं। विशेष रूप से, यह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और विपक्षी गुट, नवगठित भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) के बीच पहला चुनाव है। पुथुपल्ली के अलावा पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी और उत्तराखंड की बागेश्वर और त्रिपुरा की बोक्सानगर और धनपुर तथा उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर हुए उपचुनाव की गिनती हो रही है।

Check Also

एससी एसटी युवाओं का है अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान- कुंवर शशांक

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः एससी एसटी उद्यमियों के लिए एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *