Breaking News

स्टालिन ने देश के 80 प्रतिशत आबादी के नरसंहार का आह्वान किया: भाजपा

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की तुलना जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर से की है। भगवा पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तरफ हिटलर और दूसरी तरफ उदयनिधि स्टालिन की तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें दोनों नेताओं के मिलते-जुलते विचार लिखे हुए है। बीजेपी ने इस पोस्ट के जरिए दावा किया कि उदयनिधि की टिप्पणी में सनातन धर्म के अनुयायियों के नरसंहार का आह्वान किया गया। भाजपा ने स्टालिन की तुलना हिटलर की यहूदियों के प्रति घृणा की नाजी विचारधारा से की गई थी। बता दें कि सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी से उत्तर भारत में सियासी बवाल मचा हुआ है।
भाजपा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, हिटलर ने जिस तरह यहूदियों का वर्णन किया, वैसे ही उदयनिधि स्टालिन ने भी सनातन धर्म का वर्णन किया। दोनों में एक भयानक समानता है। हिटलर की तरह, स्टालिन जूनियर ने भी मांग की कि सनातन धर्म को खत्म कर दिया जाए। हम जानते हैं कि कैसे नाजी नफरत से इतना बड़ा नरसंहार हुआ, लगभग छह मिलियन यूरोपीय यहूदियों और कम से कम 5 मिलियन अन्य सोवियत युद्धबंदियों और अन्य पीडि़तों की हत्या कर दी गई। पार्टी ने आरोप लगाया कि उदयनिधि की टिप्पणियां पूर्ण घृणास्पद भाषण और सनातन धर्म का पालन करने वाली भारत की 80 प्रतिशत आबादी के नरसंहार का आह्वान थी।
भाजपा ने डीएमके नेता के विचारों का समर्थन करने वाले विपक्ष के गठबंधन पर भी निशाना साधा और कहा कि देश को गठबंधन की घृणा की राजनीति से बचाने की जरूरत है। गौरतलब है कि उदयनिधि ने शनिवार को सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी। भाजपा और कई हिंदू धार्मिक संतों ने उदयनिधि की टिप्पणी पर तीखी आलोचना की।

 

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *