Breaking News

फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से पांच मजदूरों की मौैत

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुरैना में साक्षी फूड फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई। प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची हैं। पांचो मृतक मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फैक्ट्री को खाली कराया गया है। जिले के जरेरुआ इलाके में साक्षी फूड फैक्ट्री में घटना हुई है। \ठ्ठजानकारी के अनुसार, साक्षी फूड फैक्ट्री में दो मजदूर 9 फीट गहरे टैंक को साफ करने के लिए उतरे थे। टैंक में जहरीली गैस के रिसाव के चलते दोनों मजदूरों को दिक्कत होने लगी। हालत खराब होने पर उन्हें बचाने के लिए एक के बाद एक तीन और मजदूर उसे टैंक में उतर गए। जिसके कारण सभी 5 मजदूरों की टैंक के अंदर में ही मौत हो गई। मृतकों 5 मजदूरों में तीन मजदूर सगे भाई है।\ठ्ठसूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचे हैं। मृतक मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साक्षी फूड फैक्ट्री में चेरी बनाने का काम किया जाता है। \ठ्ठमुरैना के एसपी शैलेन्द्र चौहान ने घटना के बारे में एएनआई को बताया, मुरैना में एक चेरी फैक्ट्री के बॉयलर में पांच मजदूरों की मौत हो गई। उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *