Getting your Trinity Audio player ready... |
लखनऊ, (मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः पर्यटन विभाग उ0प्र0 द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पर्यटन विकास परियोजनायंे संचालित की जा रही है। पर्यटन विभाग का प्रयास है कि परियोजनाओं को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा कराकर आम जनता को समर्पित कर दिया जाए। इसी क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा 26408.72 लाख रूपये की 148 योजनाए पूरी कराकर लोकार्पण के लिए तैयार हैं। यह परियोजनायें प्रदेश के विभिन्न जनपदों मंे स्थित हैं।
यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर ंिसंह ने देते हुए बताया कि राज्य योजना के तहत 122 परियोजनायें पूरी कराई गयी है। जिस पर 23833.40 लाख रूपये की धनराशि व्यय की गयी है। इसी प्रकार जिला योजना के अंतर्गत 423.30 लाख रूपये की 18 परियोजनायें पूरी कराई गयी है, जो लोकार्पण के लिए तैयार है। जयवीर सिंह ने बताया कि ईको टूरिज्म योजना को लोकप्रिय बनाकर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पीलीभीत, बिजनौर, चन्दौली तथा रायबरेली में 612.64 लाख रूपये की परियोजनायें पूरी कराई गयी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत आगरा की 04 परियोजनायें पूरी की गयी है, जिस पर 1538.38 लाख रूपये की लागत आई है। इस प्रकार कुल 26408.72 लाख रूपये की परियोजनायें लोकार्पण के लिए तैयार है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि 122 परियोजनाओं में कुछ परियोजनायें वित्तीय वर्ष 2021-22 तथा 2022-23, 2023-24 में शुरू की गयी थी, इसी प्रकार जिला योजना की 18 परियोजनायें 2022-23 तथा 2023-24 में शुरू की गयी थी। ईको टूरिज्म की 04 योजनायें वित्तीय वर्ष 2022-23 में शुरू की गयी थी तथा मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत आगरा की 04 परियोजनायें वित्तीय वर्ष 2023-24 में शुरू कराई गयी थी। इन योजनाओं का लगातार स्थलीय निरीक्षण कराकर कार्यदायी संस्थाओं से निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके फलस्वरूप यह परियोजनायें लोकार्पण के लिए तैयार है। जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन सेक्टर पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। उ0प्र0 का धार्मिक पर्यटन वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ रहा है। जिसके फलस्वरूप देश विदेश से सैलानी उ0प्र0 की ओर आकर्षित हो रहे हैं। पर्यटकों को उच्चस्तरीय अवस्थापना सुविधा तथा कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में परियोजनाओं को पूरा कराने में लगी हुई है।